
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तगड़े झटके के साथ मुसीबत भी बढ़ गई है। ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल को 10 दिन की रिमांड पर लेना चाहती थी। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। सीएम अरविंद केजरीवाल को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है।



