Breaking News

नितिन गडकरी ने की भूपेश बघेल के फैसले की तारीफ, सीएम ने केंद्रीय मंत्री को कहा धन्यवाद


रायपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के उस फैसले की तारीफ की है जिसमें मुख्यमंत्री ने शासकीय भवनों की पुताई गोबर से बने पेंट से करने का आदेश दिया है। गड़करी ने ट्वीट कर कहा कि ये एक अच्छा निर्णय है इससे पर्यावरण की रक्षा तो होगी ही साथ ही किसानों और स्थानीय लोग जो इससे जुड़े हैं उन्हें रोजगार भी मिलेगा।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिन पहले समस्त शासकीय विभागों और कलेक्टरों को ये आदेश जारी किया था कि प्रदेश के सभी शासकीय अर्ध शासकीय भवनों के रंग रोगन के लिए प्रदेश के किसानों द्वारा निर्मित  गोबर से बने पेंट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। इस फैसले की तारीफ नितिन गडकरी ने ट्वीट कर किया है।

इधर गडकरी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गडकरी जी ने प्रशंसा की है और ये प्रशंसा इसलिए भी होनी भी चाहिए क्योंकि इससे न केवल हमारे किसान और उनसे जुड़े रोजगार में लगे लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि प्रदेश की अपनी पहचान भी बनेगी।

Source by Bhupesh Baghel

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button