मनोरंजन

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में हरियाणा के एक अस्पताल में हुआ निधन, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जताया दुख 


Singer Raju Punjabi Death: मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में हरियाणा के एक अस्पताल में निधन हो गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक राजू पंजाबी पिछले कुछ समय से हरियाणा के हिसार के एक अस्पताल में भर्ती थे और उनका पीलिया का इलाज चल रहा था. वहीं सिंगर के निधन से हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. राजू पंजाबी के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और दुख जताया है.

मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट में लिखा, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button