पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मिली यहां से टिकट, मंत्री भारद्वाज बोले परिवारवाद का जीता-जागता उदाहरण

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (BJP Candidate First List) में ऐलान किया कि बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट (New Delhi Lok Sabha Seat) से चुनाव लड़ेंगी. टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह अपनी मां द्वारा स्थापित विरासत को कायम रखने की कोशिश करेंगी, उन्हें यकीन है कि वह स्वर्ग से उन्हें आशीर्वाद देंगी.
बांसुरी स्वराज ने मिडिया से कहा, “मुझे पता है कि मुझ पर मां (सुषमा स्वराज) का आशीर्वाद है, लेकिन यह उपलब्धि बांसुरी स्वराज की नहीं, बल्कि दिल्ली बीजेपी के हर कार्यकर्ता की है.” बता दें कि बांसुरी स्वराज, एक प्रतिष्ठित वकील, राजनीतिक क्षेत्र में कानूनी प्रक्रियाओं में समृद्ध अनुभव रखती हैं. बता दें कि पिछले साल, भाजपा ने उन्हें भाजपा दिल्ली के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया था।
वही BJP द्वारा दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “… भाजपा परिवारवाद के ऊपर बड़ी-बड़ी बातें कहती है लेकिन आज सुषमा स्वराज जी की बेटी को अगर टिकट दिया जा रहा है तो यह परिवारवाद का जीता-जागता उदाहरण है। सुषणा स्वराज जी आज यहां नहीं हैं, उनके लिए हमारे मन में सम्मान है लेकिन यही सम्मान जब दूसरी राजनीतिक पार्टी के जो लोग नहीं हैं बच्चों को दिया जाता है तो वह भाजपा में नहीं दिखता है।”
#WATCH दिल्ली: BJP द्वारा दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "… भाजपा परिवारवाद के ऊपर बड़ी-बड़ी बातें कहती है लेकिन आज सुषमा स्वराज जी की बेटी को अगर… pic.twitter.com/g3DhUdfPXa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2024



