Politicsदिल्लीदेश विदेश

आप नेता का बयान, पीएम मोदी को कहा कायर, चुनाव नहीं लड़ने देने की कही बात

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होते ही कई बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच AAP नेता आतिशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसवालों के साथ किसी बात को लेकर उनकी बहस हो रही है।

इस वीडियो को आप पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें AAP नेता आतिशी कह रही हैं कायर मोदी इतना डर गया है कि वो अब AAP को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहता। बता दें कि AAP मंत्री आतिशी को भी पुलिस जगह-जगह रोक रही है। पोस्ट किए गए वीडि मोदी जी एक काम करो, सब AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को गोली मार दो। आपका काम आसान हो जाएगा वरना अगर AAP नेता और कार्यकर्ता ज़िंदा रहे तो तुम्हें सुकून से तानाशाही नहीं करने देंगे।

बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी वाले दिन AAP नेता आतिशी ने कहा था, कि “हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील SC पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।”

Related Articles

Back to top button