उत्तर प्रदेशदेश विदेश
कोलड्रिंक में शराब शराब मिलाकर किया नाबालिग मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म और फिर…

कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर से नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर नाबालिग को पिलाया, फिर घटना को अंजाम देने की मंशा से उसके साथ जबरन छेड़छाड़ किया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने नाबालिग मॉडल को यूट्यूब चैनल में शूट करने के बहाने गोविंद नगर के दीप होटल में बुलाया था।
नाबालिग मॉडल का आरोप है कि पहले उसे कोल्डड्रिंक में शराब पिलाकर नशे में किया गया, उसके बाद कमरे में मौजूद कई लड़कों ने गैंगरेप का प्रयास किया, जब उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। मॉडल ने किसी तरह इसकी जानकारी कॉल कर अपने दोस्त और भाई को दी। इसके बाद होटल में पुलिस आई और चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।



