पाकिस्तान की कंगाली हालत, नहीं चूका पाया पैसा तो एक बोइंग 777 यात्री विमान किया गया जब्त

पाकिस्तान (Pakistan) की कंगाली हालत को देखकर उसके दोस्त मलेशिया (Malaysia) ने भी दोस्ती का रिश्ता तोड़ दिया है। पाकिस्तान ने विमान को लीज पर लिया हुआ था और कंगाली के चलते वह पैसा नहीं चूका पाया तो मलेशिया की सरकारी विमानन कंपनी ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक बाईंग 777 यात्री विमान को जब्त कर लिया है।
Read Also – पैसे के लालच में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका का करवाया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी था प्लान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्वालालंपुर एयरपोर्ट पर जब विमान को जब्त किया गया तब उस समय विमान में यात्री और चालक दल सवार थे, उन्हें बेइज्जत कर उतार दिया गया। इसके बाद पीआईए ने ट्वीट कर के कहा कि मलेशिया की स्थानीय अदालत ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस कि एक विमान को वापस मंगवा लिया है। अदालत ने यह फैसला एकतरफा लिया है। यह विवाद पीआईए और अन्य पार्टी के बीच लंदन की अदालत में लंबित है।
Read Also – पीएम मोदी करेंगे आज कोरोना टीकाकारण अभियान की शुरूआत, ऐसी है तैयारी
एक पाकिस्तानी अखबार ने लिखा है कि पाकिस्तान इन विमानों को अलग-अलग कंपनियों से ड्राई लीज पर लिया गया है। मलेशिया ने उसी विमान को जब्त किया है जो लीज पर था और पाकिस्तान शर्त के मुताबिक समय पर पैसा नहीं चुका पा रहा था। गौरतलब है कि इससे पहले सऊदी अरब ने पाकिस्तान से अपने तीन अरब डॉलर वापस मांग लिए थे, इमरान सरकार ने चीन से लोन लेकर सऊदी अरब के लोन को चुकाया था।



