देश विदेश

पीएम किसान सम्मान निधि की जारी हुई 9वीं क़िस्त, ऐसे करें चेक

पीएम किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। देश के 12.11 करोड़ किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड हैं। आज दोपहर 12:30 मिनट पर करोड़ों किसानों के खातों में अगस्त-नवंबर की 2000 रुपये की किस्त गिरेगी। बता दें सोमवार यानी आज पीएम नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से देशभर के 9.75 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 19500 करोड़ रुपये हस्तांतरित करेंगे। सबसे पहले आज अपना स्टेटस चेक कर लें ।

Read also – गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज़ – नक्सलियों ने संरक्षण एवम संवर्धन केंद्र लगाया आग बैनर पोस्टर लगा कर किया दहशत फैलाने का कोशिश, जुगाड़ थाना क्षेत्र का मामला

स्टेप – 01 वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
स्टेप- 0 2 होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं।
स्टेप- 0 3 यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप- 0 4 इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें
स्टेप- 0 5 इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट

डॉक्टर, सीए, वकील आदि भी इस योजना से बाहर हैं। पीएम किसान सम्मान स्कीम का लाभ अब उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके नाम पर खेत होगा। मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता। अगर कोई व्यक्ति खेत का मालिक है, लेकिन उसे 10000 रुपये महीने से अधिक पेंशन मिलती है तो वह भी इस योजना का पात्र नहीं है।

Read also – हीरे के तस्करों की चांदी, पुलिस पूरी तरह से नाकाम छत्तीसगढ़ पर है हीरे के तस्करों की बुरी नजर – कौशिक

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करने से ठीक एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों का जीवन आसान बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘देश के परिश्रमी किसानों के जीवन को अधिक से अधिक आसान बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुझे कल दोपहर 12.30 बजे पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button