राजधानी में बढ गए शराब की बोतल पर 70% दाम, लगा दिया गया है अब विशेष कोरोना फीस
देश की राजधानी दिल्ली में सरकारने शराब की बोतल पर अब एमआरपी में 70% का विशेष कोरोना शुल्क लगाने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने सोमवार की रात इस बात की सूचना दी है।अब मंगलवार से राजधानी में शराब की बोतल पर मौजूद एमआरपी से 70% विशेष कोरोना लगाया जाएगा।
सरकार के इस कदम से राजस्व में इजाफा होगा क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉक डाउन की वजह से गहरा असर हुवा था। सोमवार रात में जारी अधिसूचना में दिल्ली सरकार के वित्त विभाग ने कहा है कि रिटेल लाइसेंस के अंतर्गत आने वाले सभी तरह के शराब की एमआरपी मूल्य पर 70% टैक्स लगाया गया है। ऐसे में अगर किसी बोतल की मौजूदा कीमत 2,000 है तो वह अब 3400 की हो जाएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में शराब की दुकानों में लगी भीड़ को देखते हुए चेताया है कि अगर कहीं से पता चला कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है तो उस क्षेत्र को सील करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी उस क्षेत्र में छूट दिए हैं वह सभी वापस ले ली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, आप लोगों की सेहत के लिए कड़े कदम उठाने पड़े तो हम जरूर उठाएंगे, ये छूट जनता को इसलिए दी गई है ताकि धीरे-धीरे दिल्ली को खोला जा सके।




