देश विदेशमध्यप्रदेश

मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दबे, लड़की की मौत

भिंड। मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद लगातार हादसे की खबरें सामने आ रही है। रीवा और सिंगरौली में मकान गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं आज भिंड जिले में भी कच्चा मकान के गिरने से मलबे में दबने से एक लड़की की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दबोह थाना क्षेत्र का यह मामला है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते कच्चा मकान के गिरने से एक परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए। हादसे में 18 साल की लड़की की मौत हो गई।

वहीं रेस्क्यू कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को लहार में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button