देश विदेश

बैग में विस्फोटक सामग्री वाले 54 डेटोनेटर गए पाए – cgtop36.com


पंजाब में कल देर रात पुलिस मुख्यालय में धमाका किया गया, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। घटना के बाद शहर को सील कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर कल यानि सोमवार देर रात नागपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध सामान से भरा एक बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया गया कि बैग में 54 डेटोनेटर पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार करीब शाम 7 बजे पुलिस की टीम को एक बैग लावारिस हालत में मिला। लावारिस बैग मिलने के बाद पुलिस की टीम ने डॉग स्क्वायड और बम डिफ्यूज़ल एंड डिस्पोजल स्क्वॉड को सूचना, जिसके बाद जीआरपी और रेलवे सुरक्षा के अधिकारियों ने इलाके के सील कर दिया। वहीं, जब बैग को खोला गया तो उसमें से 50 से अधिक डेटोनेटर मिले।

मोहाली के सोहाना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस की तीसरी मंजिल पर धमाका हुआ है, जिससे पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए। बताया जा रहा है कि रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) को ग्राउंड से शाम करीब 7:45 बजे दागा गया। हालांकि विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ, ना किसी को चोट आई। सिर्फ बिल्डिंग के खिड़की के शीशे टूटे हैं।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button