देश विदेश

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले, इतनी हुई मौत


देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Covid-19) के 4,041 नए केस सामने आए. जबकि कुल मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 43, 168,585 हो गई है. वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 21,177 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,363 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 42, 622,757 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 524,651 लोगों की मौत हुई. पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई. पिछले 24 घंटे में 12,05,840 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,93,83,72,365 वैक्सीनेशन हुआ.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajeet Pawar) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर मामलों में वृद्धि जारी रहती है तो लोगों के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य करना होगा. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 1,081 नए मामले सामने आए थे जो 24 फरवरी के बाद किसी एक दिन सामने आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं. इससे पहले मंगलवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 711 नए मामले दर्ज किए गए थे.पवार ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी रख रही है कि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए. उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ती रही तो मास्क का उपयोग अनिवार्य करना होगा.’

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 373 नये मामले सामने आए जबकि दो मरीजों की मौत हो गई तथा संक्रमण दर 1.85 फीसदी रही. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,07,637 हो गई है, जबकि कुल मृतक संख्या बढ़कर 26,212 पर पहुंच गई. बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 20,195 नमूनों की जांच की गई.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button