उत्तर प्रदेशदेश विदेश
स्कार्पियो सहित 4 खड़ी गाड़ियों में लगी आग, बारात लेकर आई थी गाडियां

आदमपुर। आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया में मकसूद खां के बगीचे के पास खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग से खड़ी स्कॉर्पियो सहित चार गाड़ियों में आग लगी है। वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के लाट भैरव चौकी में पढ़ने वाले आम की बारी कोनिया में मिल्कीपुर थाना रामनगर से बारात सरैया के लिए आई थी।
रेलवे क्रॉसिंग होने की वजह से कोनिया में गाड़ी खड़ी करके बारात चली गई। कुछ देर बाद पता चला कि स्कॉर्पियो में आग लग गई बारात हाफिजुरहमान के यहां आई थी। तीन स्कॉर्पियो और एक इंडिगो कार आग में जलकर राख हो गई।




