मनोरंजन

Bollywood: छोटे पर्दे की क्वीन का सबसे बड़ा डर, नम आंखों से बयां किया दर्द

मुंबई। छोटे पर्दे की ‘क्वीन’ एकता कपूर सबसे सफल और मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। टीवी सीरियल्स की दुनिया में उनका प्रभाव कई दशकों तक कायम रहा। वह ज्योतिष और अंकज्योतिष में बहुत विश्वास रखती हैं।

उनके स्टारडम को अब तक कोई चुनौती नहीं दे पाया है. वह एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं डरतीं. एकता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एकता आज इंडस्ट्री की सबसे सफल महिला प्रोड्यूसर हैं। कहते हैं कि हर सफल इंसान के पीछे एक बड़ा संघर्ष होता है। एकता का शुरुआती सफर भी मुश्किलों भरा रहा है. एकता कपूर ने नम आंखों से अपना दर्द बयां किया है और अपने उस डर के बारे में बताया है जिससे हर कोई अंजान था।

एकता कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. एकता कपूर का जन्म 7 जून 1975 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। पिता जितेंद्र अपने जमाने के मशहूर अभिनेता थे जबकि मां शोभा कपूर प्रोड्यूसर थीं। एकता का फिल्म इंडस्ट्री में परिचय बचपन में उनके पिता की वजह से हुआ था। एकता बचपन से ही अपने पिता से बहुत प्यार करती थीं। उन्हें फिल्म के सेट पर जाने की इजाजत नहीं थी क्योंकि उनके परिवार को डर था कि अगर एकता ने किसी हीरोइन को जीतेंद्र के साथ रोमांस करते देख लिया तो वह एक्ट्रेस पर हमला कर सकती हैं।

एकता कपूर ने नम आंखों से अपना दर्द बयां किया है और सभी को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा डर बताया है। एकता कपूर ने आंखों में आंसू भरकर कहा कि अगर किसी के माता-पिता नहीं हों तो उसे कितना बुरा लगता है और उसे कितने मुश्किल दौर से गुजरना पड़ता है. आपको बता दें कि ये बात खुद एकता कपूर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कही है। एकता कपूर ने कहा कि मुझे यह सोचकर ही डर लगता है कि मेरे माता-पिता नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button