खेल जगत

टीम इंडिया में जगह पाने के लिए तरस रहा ये खिलाड़, ये हो सकता है आखरी मौका

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों में से एक हैं. इस समय टीम में एक खाली स्थान को भरने के लिए कम से कम चार खिलाड़ी मौजूद हैं. कई युवा खिलाड़ियों ने तो बड़े-बड़े दिग्गजों का टीम से पत्ता काट दिया है. लेकिन इस वक्त टीम में एक स्टार तेज गेंदबाज ऐसा भी है जिसमें कमी कोई भी नहीं है लेकिन उसे लंबे समय से कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है.

लंबे समय से बाहर है ये खिलाड़ी
टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज उमेश यादव को लंबे समय से टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. कप्तान विराट कोहली ने दिसंबर के बाद से अबतक उमेश यादव को एक भी टेस्ट मैच में जगह नहीं दी है. दरअसल ऐसा इसलिए भी हुआ है क्योंकि उमेश की जगह लेने के लिए इस वक्त टीम में कई बेहतरीन तेज गेंदबाज पहले से ही मौजूद हैं. मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाजों ने समय-समय पर खुद को साबित किया है. उमेश पहले ही वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे थे और अब उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह मिलती सी नजर नहीं आ रही है.

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार मिला था मौका
उमेश यादव ने भारत के लिए अपना अंतिम टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 3 और मेलबर्न टेस्ट में एक विकेट चटकाया था. उसके बाद चोटिल होने के चलते उनको बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर होना पड़ा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उनको प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था.

इंग्लैंड दौरा साबित हो सकता है आखिरी
उमेश यादव की धीरे-धीरे वनडे और टी-20 टीम से पूरी तरह छुट्टी हो गई. अब उमेश यादव को भारतीय टेस्ट टीम में खेलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. 48 टेस्ट खेल चुके 33 वर्षीय उमेश यादव के लिए ये इंग्लैंड का दौरा अंतिम साबित हो सकता है.

Related Articles

Back to top button