देश विदेश

बारिश और खराब मौसम की वजह से 10 फ्लाइट रद्द, पैसेंजर्स को पहले ही दी गई जानकारी

प्रदेश में बारिश और खराब मौसम की वजह से बुधवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचने वाली 11 फ्लाइट रद्द कर दी गई है. फ्लाइट रद्द होने की वजह ऑपरेशनल बताई गई है. बता दें कि रद्द हुई फ्लाइटों में 10 इंडिगो एयरलाइंस की हैं.

साथ ही विस्तारा एयरलाइंस की भी 1 फ्लाइट रद्द की गई है. रद्द फ्लाइटों में 2 दिल्ली, 2 मुंबई, 2 हैदराबाद, 2 कोलकाता, 1 बेंगलुरू और 1 प्रयागराज की फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन ने रद्द की है. साथ ही विस्तारा एयरलाइन ने भी दिल्ली की 1 फ्लाइट रद्द की है. इसके पहले भी मंगलवार को भी इंडिगो की 8 फ्लाइट रद्द हुई थी. हालांकि इस मामले में एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोलर राकेश सहाय ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों की वजह से फ्लाइट रद्द की गई है

Related Articles

Back to top button