विशेष लेख – पश्चिम बंगाल में राजनीति जो हो रहा है वो काफी दुखद और निराशाजनक, एआईएएम अब गेम चेंजर की भूमिका में
मेरे को तो ओबेदुददीन ओवैसी का कहना बिलकुल सौ प्रतिशत सही लग रहा है कि मुसलिम वोटों पर यह हिंदू नेता क्यो पल रहे है यह हमारे वोटों पर कैसे राजनीति कर रहे है

पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है वो जहां काफी दुखद है वही निराशाजनक भी है । राजनीति का इतना निम्न स्तर भी हो सकता है यह कोई सपने मे भी नहीं सोच सकता है । अपने को धर्मनिरपेक्षता के झंडाबरदार कहने वाले अपने को धर्म निरपेक्ष मानने वाले दलों मे जिस तरह से अफरा तफरी मची है यह पश्चिम बंगाल में साफ दिखाई दे रहा है। तीस प्रतिशत वोट जो इनके जीतने की गारंटी रहते थे आज उसके तीन चार दावेदार हो गये है । अब इन लोगों के लिए यह चुनौती हो गई है कि इनके हम कैसे खैरखवाह दिखे । यहा पर इनका मुकाबला साफ दिखाई दे रहा है। अभी तक ऐसी चुनौती से कैसे निपटा जाए यह इनके समझ से परे हो रहा है । वहीं एआईएएम अब गेम चेंजर की भूमिका में साफ दिखाई दे रहा है। मेरे को तो ओबेदुददीन ओवैसी का कहना बिलकुल सौ प्रतिशत सही लग रहा है कि मुसलिम वोटों पर यह हिंदू नेता क्यो पल रहे है यह हमारे वोटों पर कैसे राजनीति कर रहे है । फिर क्यो न हम ही अपनी कौम मे नेता क्यो न बनाए जो अपनों की राजनीति कर भला करे । इस उद्देश्य से इन लोगों ने हैदराबाद से निकल कर अपने पैर पसारना चालू कर दिए। उन्हे दूसरी जगह भी आशातीत सफलता मिलने लगी। जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए । पहले महाराष्ट्र में फिर बिहार मे कुछ सीटो में विजय मिलने के बाद अब उनकी नजरें पश्चिम बंगाल की तरफ रूख करने लगी। जहां इनहोने धर्म निरपेक्ष दल कांग्रेस और राजद का काम बिगड़ा वहीं अब यह भय दीदी को होने लगा। यही कारण है कि पूरी पार्टी ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। यही कारण है कि जय श्री राम के नारे पर मुख्यमंत्री जी आग बबूला होकर कार से उतर जाती है। यह नारा उसको चुभने लगा है । पांच साल के सत्ता मे बहुसंख्यकों के लिए उनका व्यवहार आज उनके लिए सत्ता वापसी मे बाधक बन रहा है। जिनके लिए जान हाजिर रखा उन लोगों को उसमे विकल्प दिख रहे हैं। वहीं एआईएएम के नेताओं ने धार्मिक नेताओं से मिलना चालू कर दिए जिससे उन्हे उनका समर्थन भी हासिल हो रहा है। बहुत लंबी भूमिका हो गई है चलो विषय पर ही आया जाये। अभी एक दो दिन पहलें ही तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बैनर्जी ने मां सीता देवी के लिए एक अभद्र भाषा का उपयोग किया। उल्लेखनीय है कि यह टिप्पणी किसी भी सभ्य समाज में कैसे हो सकती है। आप राजनीति करे इससे आम आदमी को कोई लेना देना नही है। यह पार्टीया आपस मे सर फुटववल कर ले उसमे भी कोई आपत्ति नहीं है। पर हमारे आराध्य देव पर देवी पर अशोभनीय टिप्पणी करने का अधिकार इन्हे किसने दिया है ? अपने राजनीतिक वजूद के लिए ऐसी अश्लील टिप्पणी का सहारा दल व नेताओं के मानसिक दिवालिया पन को ही दर्शाता है। दूसरे धर्म के वोटों के लिए बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं का अनादर कर यह क्या दिखाना चाहते हैं। वहीं हिंदू धर्म छोडकर किसी और धर्म पर टिप्पणी होतीं तो महोदय की हाइट ही छह इंच कम हो जाती । यह लोग माननीय कहलाते है ऐसे दिवालिया लोग माननीय तो कदापि नहीं हो सकते । उक्त दुर्जन काफी घटिया मानसिकता वाला है जिसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है । मुझे कहने मे कहीं भी संकोच नहीं है कि हिंदूओ की भावनाओं को इसने इतना मरमाहत किया है वो पुरुषोत्तम राम जिसके मंदिर बनाने के लिए लोगों ने पांच सौ साल तक लडाई लडी कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे सीता मां के लिए इस घटिया वयक्ति ने अपने अपने राजनीतिक वजूद के लिए यह बात कह दी जो हर हिंदू को नश्तर के समान चुभ रही है। मै अपने लेख मे कभी भी किसी के लिए असंसदीय शब्दों का उपयोग नहीं करता पर मेरी भावनाएं इतनी आहत हुई कि उसकी कोई सीमा नहीं है। यह घटिया वयक्ति क्षमा के योग्य भी नहीं है । ” विनाश काले विपरीत बुद्धि ” ऐसे में कौन हिंदू कितना भी धर्म निरपेक्ष हो क्यो वोट देगा ? या इन्हे हम लोगों के वोटों की आवश्यकता नहीं है। मै तो ओवैसी साहब का हृदय से आभारी हूँ जिनकी राजनीति के बदौलत हिंदू धर्म के इन जयचंद नेताओं के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया है। सत्तर साल से चल रही इस तथाकथित धर्म निरपेक्ष राजनीति का भी अंत होगा । पर एक बार और इस घटिया वयक्ति की जितनी निंदा की जाए कम है। बस इतना ही
डा . चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ




