छत्तीसगढ़

रायपुर – उरला लूटकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, फैक्ट्री मैनेजर से लुटे थे 31 लाख

रायपुर में 4 दिन पूर्व हुए उरला लूटकांड के 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए गंज थाना लाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच अभिषेक माहेश्वरी सहित साइबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू व उरला थाना प्रभारी अमित तिवारी पूछताछ के लिए पहुंचे हैं।

Read Also – राजनांदगांव – बिजली कनेक्शन के लिए दफ्तर के चक्कर काट रहा शख्स, अंधेरे मे रहकर जीवनयापन करने मे मजबूर

जानकारी के अनुसार पुलिस ने लूट की रकम भी बरामद कर ली है। मामले में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की टीम जुटी हुई थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी ने इसकी पूरी प्लानिंग पूर्व में ही कर रखी थी और कैशियर के रूट की जानकारी भी अन्य आरोपियों से उसी ने साझा की थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह था मामला?

उरला के सरोरा में शनिवार दोपहर तीन बाइक में आए 8 लुटेरो ने स्टील फैक्ट्री के कैशियर से स्टील की रॉड से मारपीट कर 31 लाख रूपये लूट लिए थे। मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित की और लुटेरों के घटना को अंजाम देने के पहले आने व लौटने के रास्तों पर लगे CCTV फुटेज को खंगाला व कई संदिग्धो से भी पुछताछ की और कड़ी मशक्कत के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button