राशिफल - अध्यात्म

26 November 2019 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएँ, आज का राशिफल

मेष: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। ज्यादा परिश्रम और कम लाभ वाली स्थिति रहेगी, समझदारी से काम लें। बिजनस संबंधित कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा हो सके तो टालें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। क्षमता से अधिक काम से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में ना उलझें।

वृषभ: रचनात्मक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।

मिथुन: आज आपके लिए जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। सुबह से ही अपने अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। मेहनत के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग है। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क: आज सफलता आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कहीं से आपको धन लाभ मिल सकता है। मंगलमय यात्रा होगी और अचानक लाभ से मन प्रसन्न हो जाएगा।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानी पूर्वक करें। अपने परायों की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य का पूरी तरह ध्यान रखें। महत्वपूर्ण काम अपने हाथों से करें।

कन्या: कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में उत्साहजनक स्थिति रहेगी। कारोबार में लाभ होगा।

तुला: आज धन लाभ के योग है। परिश्रम करेंगे और मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे जिससे आनंदित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। आपके हाथों कोई शुभ काम हो सकता है।

वृश्चिक: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के लिए जोखिम भरा कदम भी उठा सकते हैं, सफलता कदम चूमेगी। भावनात्मक संबंध स्थापित हो सकते हैं। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। मनोनुकूल लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। अधिकारी वर्गों से सहायता मिलेगी और विरोधी निर्बल रहेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी।

धनु: मन अस्थिर और चंचल रहेगा। बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें। अनावश्यक खर्च से बचें। वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। दोपहर बाद से स्थिति में सुधार होगा। अटके कार्यों में प्रगति होगी। अच्छी नींद के लिए ईश्वर का ध्यान करके सोएं।

मकर: आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। जितनी मेहनत करेंगे उससे बढ़कर सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा।

कुंभ: आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। कर्म प्रधान दिन है। यश और मान-सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि एवं कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

मीन: आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्तम योग है। उन्नति का अवसर मिलेगा। आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी, धन लाभ मिलेगा। निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button