नाबालिग से लगातार एक साल से डरा धमकाकर सौतेला पिता करता रहा दुष्कर्म, जब नही हुवा बर्दाश्त तो ऐसे बताया मां को

उज्जैन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा लगातार एक साल से डरा धमकाकर दुष्कर्म किया जा रहा था। जब उससे सहा नहीं गया तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई। उसके बाद मां उसे लेकर महिला थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।
महिला थाना प्रभारी रेखा वर्मा ने बताया कि पानदरीबा निवासी महिला उसके पति की मृत्यु के बाद वहीं रहनेवाले विष्णु मेंढे के साथ विवाह कर उसके साथ रहने लगी। पूर्व पति से उसको एक बेटी थी। महिला ने पुलिस को बताया कि बेटी के अनुसार गत वर्ष 10 अगस्त,20 को उसका दूसरा पति विष्णु उसकी बेटी को पानी पताशी खिलाने के बहाने घर से ले गया। वह उसे हरसिद्धि मंदिर के पिछे स्थित गोशाला ले गया और वहां डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को इस वर्ष 8 अगस्त,21 तक लगातार शिकार बनाया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सितंबर माह में बालिग हो गई है। उसका विवाह भी हो गया है। वह शादी के बाद पहली बार घर लौटी तो विष्णु ने उसके साथ पुन: दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने बेटी के साथ थाने आकर प्रकरण दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।




