Breaking News

दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियां और 150 कर्मचारीयों ने पाया आग पर काबू


पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर आग लगी और दमकल की लगभग 35 गाड़ियां और 150 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। पौने 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया। रात 11 बजे गांधी नगर गारमेंट्स मार्केट में कूलिंग का काम चल रहा था। गनीमत यह रही कि लोगों को नुकसान नहीं हुआ। यह एशिया की सबसे बड़ी गारमेंट्स मार्केट है।

अधिकारियों ने बताया कि आग नेहरू लेन की एक दुकान में लगी, जहां मुख्य रूप से कपड़े और होजरी की दुकानें हैं। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर फोन पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की कुल 35 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’ उन्होंने कहा कि संकरी गलियां होने के कारण और आसपास पानी का स्रोत नहीं होने की वजह से अभियान में बाधा आई। दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल से दूर खड़ा करना पड़ा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘गांधीनगर के कपड़ा बाजार में लगी आग की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। घटना की पूरी जानकारी जिला प्रशासन से ले रहा हूं। भगवान श्रीराम सबका भला करें।’

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button