छत्तीसगढ़
CGNews – BSP के भाईचारा सम्मलेन में मची भगदड़, स्टेज गिरते ही हुवा अफरा तफरी का माहौल

बिलासपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी BSP ने भाईचारा सम्मलेन का आयोजन किया था। इस दौरान उनका स्टेज गिर गया। स्टेज गिरते ही वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ में एक बच्चे और बुजुर्ग महिला को गंभीर चोट आई है। जिले के बेलतरा स्थित पौंसरा का है मामला। बिलासपुर में बहुजन समाज पार्टी BSP ने भाईचारा सम्मलेन का आयोजन किया था। इस दौरान अचानक मौसम बदला, तेज अंधड़ के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे वहां का स्टेज गिर गया, जिससे भगदड़ मच गई।
बता दें कि भगदड़ में एक बच्चे और बुजुर्ग महिला को गंभीर चोट आई है। घटना में प्रदेश के BSP प्रभारी सहित मौजूद लोग बाल-बाल बचे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद थे।




