Breaking News

पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, रतलाम में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, मारकर घर में ही दफन कर दी लाश


मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी और दो बच्चों (wife and two children) को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाला हत्यारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह दिल दहला देने वाला खुलासा किया है।

मध्य प्रदेश के रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी (Abhishek Tiwari) ने बताया कि थाना डीडीनगर अंतर्गत आज से डेढ़ महीने पहले अपनी पत्नी और 2 बच्चे की कुल्हाड़ी से हत्या कर अपने मित्र की सहायता से घर में ही शवों को दफनाने का खुलासा हुआ है। आरोपी 33-34 वर्ष का है और खुद को रेलवे में गैंगमैन बता रहा है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी और मदद करने वाले शख्स को गिरफ़्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही के आधार पर घर में खुदाई करके तीनों शव बरामद किए गए और पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पत्नी और बच्चे की खोजबीन पर मामले का खुलासा हुआ। प्राथमिक अनुमान से हत्या की वजह आपसी कलह है। फ़िलहाल जांच के बाद मामला साफ़ होगा

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button