साली ने जीजा की सरेआम इस बात पर कर दी चप्पलों से धुनाई, वीडियो हुवा वायरल – cgtop36.com

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक साली ने जीजा को बीच सड़क पर जमकर पीटा हैं। साली जीजा को उसकी बहन का हत्यारा मान रही है। उसकी बहन ने जहर खा लिया था। उसे दमोह के जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके बाद ससुराल पक्ष ने दामाद और उसके घरवालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। आत्म हत्या के इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे की है। दमोह जिले की कोतवाली थाना पुलिस को जिला अस्पताल से सूचना मिली की एक महिला ने जहर खा लिया है और उसकी मौत हो गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की तो पता चला कि मृतिका का नाम हेमवती पटेल था। इतने में ही मृतिका की बहन प्रियंका कुशवाहा ने आपा खो दिया। उसने अपनी बहन की मौत का जिम्मेदार जीजा को माना और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन जब पहली बार गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात हो गया था। उसके बाद से वह दोबारा गर्भवती नहीं हो रही थी। इस बात को लेकर ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित कर रहे थे। इसीसे तंग आकर उसकी बहन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।




