राशिफल - अध्यात्म

20 June 2020 – जानिए आज का राशिफल, इन 7 राशि स्वामी के भाग्य में है आज खास दिन

मेष: मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। कुछ लोगों का दिन यात्रा में बीत सकता है। ये यात्रा ऑफिस के किसी काम से संबंधित हो सकती है। बच्चे किसी ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग ले सकते हैं। बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं।

वृष: दिन मिले-जुले परिणामों वाला होगा। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यय हो सकता है।

मिथुन: बदलाव का समय है। कुछ अलग करने का प्रयास करें, जिससे आपके मन को खुशी मिले। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाए रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

कर्क: दिन सामान्य रहेगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आप परिवारवालों के साथ समय बिता सकेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। संतानपक्ष से कोई बड़ा सरप्राइज भी मिल सकता है

सिंह: करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं को लागू कर पाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और पुराना भुगतान भी हासिल सकता है। प्रॉपर्टी निवेश के लिए अच्छा समय है।

कन्या: रचनात्मक विचार दिमाग में आएंगे, इन्हें उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। अपने लिए रोज की दिनचर्या में थोड़ा समय अवश्य निकालें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

तुला: दिन मिला-जुला रहेगा। अपने करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-समझ लें।अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक: नौकरी के हालात में सुधार संभव है। विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। आपको अपने भाई-बहनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा। किसी की निंदा से प्रभावित न हों।

धनु: परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आय में अनियमितता के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

मकर: दिन शुभ रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्‍छा समय है। लक्ष्य को पूरा करने का विचार करेंगे। कुछ पुराना अटका पैसा मिलने के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कुंभ: सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। काम के लिये नए ऑफर मिलते दिखायी देंगे।

मीन: व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों और मित्रों का साथ होगा। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंध में काफी सुधार होगा। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।

Related Articles

Back to top button