देश विदेश

यूक्रेन में रूसी हमले में सात लोगों की मौत,9 घायल,यूक्रेन ने कहा: रूस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे,उनकी मातृभूमि है और वह लड़ेंगे,पढ़िए पूरी ख़बरें – cgtop36.com


यूक्रेन की सरकार ने अब वहां मार्शल लॉ लागू कर दिया है। UN में रूस ने हमले पर अपना पक्ष भी रखा है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है।

read also Ukraine Russia war – क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला, देखें मिसाइलों के खतरनाक वीडियो

रूस ने नाटो देशों से कहा है कि हम सभी नतीजों के लिए तैयार हैं। इधर भारत ने यूएनएससी में एक बार फिर कहा है कि मामले का शांति से सामाधान निकाला जाना चाहिए।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पनपा विवाद बेहद गरमाया हुआ है। यूक्रेन की सेना के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि लुहान्स्क में पांच रूसी प्लेन और एक चॉपर मार गिराया गया है। पलटवार में रूस ने भी कहा कि उसने यूक्रेन के एयरबेस तबाह कर दिए हैं। इस बीच, जर्मन चांसलर ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला “यूरोप के लिए डार्क डे” है

read aslo Ukraine Crisis – भारी तनाव के बीच युद्ध के हालात, यूक्रेन ने देश में इमरजेंसी की दी मंजूरी



Related Articles

Back to top button