inh24छत्तीसगढ़

बीजापुर नक्सली हमले में आमदला के रमाशंकर सिंह पैकरा शहीद, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, गांव में पसरा मातम

सोनु केदार अम्बिकापुर – बस्तर के बीजापुर में नक्सलियों से लोहा लेते सरगुजा के लखनपुर विकासखंड के ग्राम आमदला का रमाशंकर सिंह पैकरा शहीद हो गया। उनकी शहादत पर गांव में मातम पसरा हुआ है। बता दें कि रमाशंकर पैकरा बुधराम सिंह का तीसरा पुत्र था और 7  साल पहले गांव की है मिस्तूरी सिंह पैकरा से शादी हुई थी।

रामाशंकर सिंह पैकरा 14 सितंबर 2019 को स्पेशल टास्क फोर्स में भर्ती हुआ था लगभग 12 वर्षों की सेवा में वह बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ कई सफल मुठभेड़ में शामिल रहा। रविवार दोपहर लगभग 12 बजे पत्नी मिस्तुरी सिंह पैकरा के मोबाइल पर राजधानी रायपुर से दुख भरी खबर आई जिसमें नक्सलियों से लोहा लेते रमाशंकर सिंह पैकरा को शहादत की खबर ने गांव वालों को रुला दिया। वृद्ध पिता बुधराम पैकरा, मां गुलाबो बाई, भाई लक्ष्मण सिंह, लोचन सिंह, अजय सिंह के साथ परिवार के सभी सदस्यों में मातम पसरा हुआ है। गांव वाले संवेदना प्रकट करने लगातार उनके घर आ रहे हैं।

वही लखनपुर पुलिस की टीम भी रमाशंकर के सर्वोच्च बलिदान को नमन कर सोमवार को होने वाले अंतिम संस्कार की तैयारियां आरंभ कर दी है। सोमवार दोपहर हेलीकॉप्टर से रमाशंकर सिंह का पार्थिक देह गृहग्राम आमदला पहुंचेगा फिर यहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

शहीद रमा शंकर पैकरा की पत्नी ने बताया कि रमाशंकर जनवरी के पिछले माह में घर आए थे और परिवार के साथ एक माह बिताया था। शहीद का सपना था कि परिवार वालों के लिए घर व दुकान बना सके। शहीद रमाशंकर सिंह की पत्नी ने सरकार से मांग की है कि नक्सलियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए जिससे आने वाले समय में किसी और महिला को विधवा ना होना पड़े और आज जो पीड़ा वह महसूस कर रही है वह पीड़ा किसी और महिला को महसूस ना करना पड़े।

Related Articles

Back to top button