उत्तर प्रदेश

शादी के बाद भी बॉयफ्रेंड से इश्क लड़ा रही थी महिला, पति ने पत्नी बच्चे को उतारा मौत के घाट… |


Crime News : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां के गांव टुंडेपुरवा में 2 साल से प्रेमी के साथ फरार पत्नी को संयोगवश सामने देखकर पति भड़क उठा। उसने पत्नी, उसके प्रेमी और 6 महीने के बच्चे की जान ले ली। यह हत्याकांड बुधवार(14 जून) की रात करीब 12 बजे का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल लाठी भी बरामद कर ली। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उद्धमपुर गांव के रहने वाले मनोज जाटव की पत्नी राधा उर्फ पिंकी मैनपुरी निवासी अपने प्रेम सतेंद्र के साथ 2 साल पहले 2 बच्चों को लेकर फरार हो गई थी।



READ MORE- Fire news : घर में लगी भीषण आग, सो रही महिला व 5 बच्चों की जलकर हुई मौत…

Crime News: मनोज ने उसे बहुत ढूढ़ा, जब वो नहीं मिली, तो निराश होकर बैठ गया।संयोग से बुधवार रात पिंकी प्रेमी सतेंद्र और अपने 6 महीने के बच्चे के साथ पास ही के गांव टुंडेपुरवा में लगे मेले में घूमने आई थी। लेकिन रात अधिक हो जाने से वो फंस गई। जब उसे कुछ समझ नहीं आया, तो वो प्रेमी को लेकर पति के घर पहुंच गई। अचानक पत्नी और उसके प्रेम को सामने देखकर मनोज आगबबूला हो उठा। तीनों के बीच पहले जमकर बहस हुई। फिर मनोज ने लाठी उठाकर पिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।बीचबचाव करने आए सतेंद्र पर भी उसने हमला कर दिया।

Crime News: इसी दौरान लाठी 6 महीने के बच्चे को भी लग गई। चीख-पुकार सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। लेकिन पुलिस अभी यह पता नहीं कर पाई है कि वो अचानक से अपने पति के घर कैसे और क्यों पहुंची?



Related Articles

Back to top button