inh24छत्तीसगढ़

छग विधानसभा में गूंजा परिवार के 5 लोगों की मौत का मामला, मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में दूसरी घटना

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के गांव बठेना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का मामला उठाया गया। शून्यकाल में बृजमोहन अग्रवाल ने इस मामले का जिक्र करते हुए सरकार पर हत्या को आत्महत्या बताने का आरोप लगाया।

Read Also – बिना शौचालय बनाए फर्जी बिल और फर्जी मस्टररोल से किया की गया करोडो राशि आहरण, जनपद मैनपुर सब चलता है मनमर्जी से, जानें मामला

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री के विधानसभा में पहले तो खुड़मुडा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई और अब उन्ही के ही विधानसभा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हुई. हमारा आरोप है कि ये आत्महत्या नहीं है, ये हत्या है. इस सरकार को शर्म नहीं आती कि हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है. झूठी आत्महत्या का पत्र बनाया गया है।

Read Also – क्या जशपुर में जमीन हड़पने का है चलन, मंत्री के बेटे के बाद पूर्व मंत्री के दामाद पर की गई शिकायत, कोरवा परिवार से जमीन हड़पने पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के खिलाफ हुई शिकायत

गौरतलब है कि शनिवार को पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में गायकवाड़ परिवार के पांच सदस्यों की संदेहास्पद तरीके से मौत की खबर आई थी. इसमें जहां पिता-पुत्र ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई थी, वहीं दो बेटियों और मां की तार से बंधी हुई जली लाश पैरावट में मिली थी. इस घटनाक्रम के बाद सोमवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधिकारियों के साथ गांव जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button