
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए शुभ संकेत है कि कोरोना संक्रमण लगातार घट रहा है। 25 जून को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.1 प्रतिशत है।बड़े दिनों बाद 300 से नीचे आया, आज की कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 293 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 710 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए वही 8 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.




