inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

Bigbreaking – COVID19 – देश में 170 हॉट-स्‍पॉट और 207 नॉन हॉट-स्‍पॉट जिले घोषित, छग का यह जिला हॉट स्पॉट में

देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 76 नए मामलों की पुष्टि के साथ ही कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्‍या बढकर 11 हजार 439 हो गई है। एक हजार 306 रोगी ठीक हुए, जबकि 377 लोगों की मृत्‍यु हो गई है।

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्रालय के प्रतिनिधि ने आज नई दिल्‍ली में पत्र जारी करते हुवे पत्रकारों को बताया कि देश के जिलों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ये हैं हॉट-स्‍पॉट जिले, नॉन हॉट-स्‍पॉट जिले और ग्रीन ज़ोन जिले। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले को हॉट स्पॉट श्रेणी में रखा गया है। बता दें कि कोरबा जिले के कटघोरा से लगातार कोरोना संक्रमितों का पाया जाना इसकी वजह बताई जा रही है।

हॉट-स्‍पॉट जि़लों की श्रेणी में ऐसे जिलों को रखा गया है जहां बड़ी संख्‍या में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं या जहां कोविड-19 रोगियों की संख्‍या बहुत तेजी से बढ़ रही है। नॉन हॉट-स्‍पॉट जिलों की श्रेणी में ऐसे जिलों को शामिल किया गया है जहां, संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ग्रीन जोन की श्रेणी में ऐसे जि़ले होंगे जहां कोविड-19 का कोई रोगी नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि इस समय देश में 170 हॉट-स्‍पॉट और 207 नॉन हॉट-स्‍पॉट जि़ले हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के प्रतिनिधि ने बताया कि केन्‍द्रीय केबिनेट सचिव ने आज सभी राज्‍यों के मुख्‍य सचिव, पुलिस महानिदेशकों, स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों, जि़लाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों नगर पालिका आयुक्‍तों और मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारिय़ों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंस की। इस दौरान हॉट-स्‍पॉट पर चर्चा हुई। कंटेनमेंट रणनीति को व्‍यावहारिक स्‍तर पर लागू करने के बारे में जानकारी भी दी गई।

इस कॉन्‍फ्रेंस में व्‍यापक स्‍तर पर संक्रमण, क्‍लस्‍टर संक्रमण, कंटेनमेंट रणनीति, बफर और कंटेनमेंट जोन की पहचान, पेरामीटर मेपिंग, प्रवेश और निकास बिंदुओं की परिभाषा पर भी विस्‍तार से चर्चा की गई।

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने मीडिया से कहा कि ऐसे क्षेत्रों में आवश्‍यक सेवाओं के संबंध में छूट देने का आदेश आज जारी किया गया, जो हॉट-स्‍पॉट या कंटेनमेंट जोन नहीं है। इन क्षेत्रों में लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करना होगा और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए अपेक्षित कदम उठाने होंगे। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि आवश्‍यक वस्‍तुओं और सेवाओं की आपूर्ति श्रृंखला तथा इन वस्‍तुओं की बिक्री संबंधी दुकाने खुली रहेंगी, ताकि नागरिकों को कोई समस्‍या न हो।

Related Articles

Back to top button