
राजनांदगांव – जिले के औंधी थाना प्रभारी और डॉ सुमन पर लगा रिश्वतखोरी का आरोपमामला सर्पदंश से मौत कामुआवजा की रकम से 50 – 50 हजार कीमांग,अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य जगह हुई शिकायत।
प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाग्रस्त लोगों के पैसे पर भी कई लोग अपने गिद्ध की नजर लगाए हुए बैठे हैं और मुआवजा मिलते ही उनसे अवैध उगाही करने में पीछे नहीं रहते हैं एक ऐसा ही मामला आज औंधी क्षेत्र से सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार आंधी क्षेत्र निवासी तिलकराम यादव जो मूलतः बाग डोंगरी का निवासी है उसके भाई की मृत्यु कुछ माह पूर्व सर्पदंश से हो गई थी जिसका प्रारंभिक उपचार औंधी स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था और मौत के बाद परिजनों ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया था। आर्थिक सहायता की प्रक्रिया चल ही रही थी।
इसी बीच थाना प्रभारी तारन सिंह डहरिया ने अपने लिए और डॉ सुमन के लिए पैसे की मांग की। जिस पर तिलक यादव ने 50 हजार रुपए अपनी बहन से लेकर दिए और बाकी पैसा मुआवजा मिलने के बाद देने की बात कही। मुआवजा मिलने के बाद बाकी पैसा भी दिया गया उसके बाद भी डॉ सुमन और थाना द्वारा परेशान किया जा रहा था।
जिससे तंग आकर तिलक यादव ने उन सभी के खिलाफ गृहमंत्री, एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के शिकायत की है।इस संम्बंध में sdop मानपुर हरीश पाटिल ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायत की है कि थाना प्रभारी डहरिया और डॉ सुमन द्वारा पैसे की मांग की गई है। जिसकी जांच की जा रही है।




