ड्राइवर ने बनाया महिला पुलिस अधिकारी का नहाते समय विडियो, और किया ब्लैकमेल पढ़े पुरी ख़बर

मध्यप्रदेश में एक महिला पुलिस अधिकारी का नहाते समय उन्हीं के ड्राइवर ने वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी [ड्राइवर] महिला पुलिस अधिकारी को ब्लैकमेल करने लगा‚ जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
जानकारी के अनुसार घटना 22 सितंबर की है। महिला पुलिस अधिकारी अपने घर में नहा रही थी। तभी उनकी कार का ड्राइवर सिपाही भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचा और चोरी से बाथरूम के दरवाजे पर मोबाइल का कैमरा लगाकर वीडियो शूट करने लगा। महिला पुलिस अधिकारी के अनुसार जब उन्हें इस बात का अंदेशा हुआ तो वो तुरंत कपड़े पहनकर बाहर आ गई।
लेकिन इससे पहले ही आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। महिला पुलिस अधिकारी को इस बात की जानकारी उस दौरान नहीं मिल पाई थी कि उनकी वीडियो आखिर कौन बना रहा था। उन्हें इस घटना का पता तब चला जब 26 सितंबर को उनका ड्राइवर भूपेंद्र घर पहुंचा और उनसे 5 लाख रूपए मांगने लगा।
महिला पुलिस अधिकारी ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपी ने उन्हें वीडियो दिखाते हुए सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। महिला पुलिस अधिकारी ने शुरू में ड्राइवर को डराने के लिए शिकायत करने की बात कही‚ लेकिन आरोपी ड्राइवर बिल्कुल भी नहीं माना। बाद में महिला पुलिस अधिकारी ने एसपी मुख्यालय से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी।
मामला सामने आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी अधिनियम के तहत कई गंभीर धाराओ में में मामला दर्ज कर आराेपी की तलाश की जा रही है।




