Breaking News

जशपुर ब्रेकिंग – मस्जिद के सामने पक्की दीवार ढहने से एक महिला की मौत |


जशपुर – पत्थलगांव में मस्जिद के सामने आज सुबह पक्की दीवार ढ़ह कर गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई. तथा दो लोगों की दशा गंभीर है. दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में सघन उपचार किया जा रहा है.

यंहा मस्जिद के सामने एक पक्की दिवार के पास पड़ोस में रहने वाले पारस रजक का कच्चा मकान पर गिर जाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ.

इस हादसे के वक्त महिला सार्वजनिक नल से पानी भर रही थी. अचानक पक्की दिवार का मलवा के नीचे दब जाने से महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस महिला के कच्चे घर फर दीवाल गिरने से उसके परिवार के दो सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पत्थलगांव पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.





Related Articles

Back to top button