10वीं, 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, इन निर्देशों का रखें ध्यान |

CBSE 10th, 12th Board Exam 2023 to Begin Today: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा बुधवार, 15 फरवरी से शुरू होने वाली है। सीबीएसई द्वारा पूर्व में जारी डेट शीट 2023 के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं के एडमिट कार्ड हाल ही में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए गए थे। स्कूलों के प्रमुखों को स्कूल लॉग इन आईडी से सीबीएसई 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने थे और उन पर स्कूल प्रिंसिपल को हस्ताक्षर करने और सील यानी मुहर भी लगानी है। सीबीएसई परीक्षा 2023 में हर साल लगभग 35-36 लाख छात्र उपस्थित होते हैं।
बता दें कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 एंटरप्रेन्योरशिप पेपर से शुरू होगी जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा पेंटिंग, गुरुंग, राय, तमांग, शेरपा, थाई लघु विषयों से शुरू होगी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीबीएसई परीक्षा 2023 का समय सुबह 10.30 बजे है। कोविड-19 के कारण 2020 से बीते दो साल तक परीक्षा प्रभावित होने के बाद अब इस साल, छात्र वापस सामान्य बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
CBSE: 10वीं, 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, ये हैं कुछ ख़ास बातें
पूरी ख़बर: https://t.co/Om0sG6mtTs pic.twitter.com/AHwzP6ccMB
— BBC News Hindi (@BBCHindi) February 15, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



