जरा हटके

अनोखी डिमांड – पुलिस से सेक्स के लिए इस शख्स ने मांगी E-pass, सब हो गए हक्के बक्के, जानें मामला

राज्यों में लॅाकडाउन लगा हुआ है लोगों को बेवजगह घर से बाहर निकलने से मना किया गया है. जिन्हें बहुत जरूरी कामों के लिए कहीं आना-जाना है उनके लिए राज्य सरकारों ने ई-पास लेने की सुविधा दी है. लेकिन, इस नियम के चलते कई जगह पुलिस को बड़ी अजीबोगरीब रिक्वेस्ट आ रही हैं. हाल में केरल में ई-पास के लिए एक रिक्वेस्ट आई जिसमें व्यक्ति ने लिखा था कि उसे सेक्स के लिए बाहर जाना है।

यह भी पढ़िए – गरियाबंद – आंध्र प्रदेश गए मजदूरों की शुरू हुई वापसी छोटी सी चूक हो सकती है जानलेवा, छत्तीसगढ़ में आंध्र वेरिएंट का खतरा

कन्नूर के कन्नापुरम के इरीनेव में रहने वाले इस व्यक्ति ने वजह की जगह पर लिखा था कि वह शाम में कन्नूर की किसी जगह पर सेक्स के लिए जाना चाहता है. व्यक्ति का आवेदन चूंकि अजीब था, इसलिए असिस्टेंट कमिश्नर ने फौरन उस आदमी को पकड़कर लाने के निर्देश दिए. स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, वल्लापत्तन पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ के लिए थाने लाई।

यह भी पढ़िए – ब्लैक फंगस से फिर एक मौत, छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा प्रकोप, रहें सतर्क

इसके बाद पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी.उसने बताया कि उसकी एप्लीकेशन में स्पेलिंग एरर हो गया था, जिसे वह भेजने से पहले सही करना भूल गया. उसके मुताबिक वह सेक्स की जगह ‘सिक्स ओ क्लॉक’ लिखना चाहता था. पुलिस ने उसकी बात सुनकर उसकी माफी स्वीकारी और कहा कि गैर जरूरी चीजों के लिए ई-पास की डिमांड न करें. ये मामला केरल के कन्नूर के अलावा एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Related Articles

Back to top button