कांग्रेस काटेगी 23 विधायकों की टिकट, आलाकमान ने कटने वाले नामों पर पुनर्विचार करने के लिए कहा, पहली सूची 15 को होगी जारी…

रायपुर :- कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की तीन घंटे से अधिक चली बैठक के बाद अब कांग्रेस की पहली सूची में मुहर लग गई है, इस सूची में बस्तर, कवर्धा और राजनांदगांव की सभी सीटों पर सीईसी ने मुहर लगा दी है वहीं इस बैठक मे लगभग 70 नामों पर मुहर लगा दी गई है लेकिन पहले चरण में 20 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी जाएगी वहीं इस बैठक में 23 नाम ऐसे हैं जो कटने की सूची में हैं लेकिन 11 नामों को पुनर्विचार के लिए रखा गया है तथा शेष नामों पर चर्चा होनी बाकी है। बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा 9 अक्टूबर को कर दी है. जिसमें पहला चरण 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होगी.
read more- CG News: पहले चरण की सीटों के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन, कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों ऑप्शन…
छत्तीसगढ़ के लिए उम्मीदवारों का नाम अभी तय नहीं हुआ है और मिजोरम के लिए उम्मीदवारों का नाम लगभग तय हो चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने अगले महीने होने वाले 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा और 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए सीईसी बैठक की अध्यक्षता की। पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में खडग़े के अलावा सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, अंबिका सोनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके डिप्टी टीएस सिंह देव, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, मिजोरम प्रभारी भक्तचरण दास, मिजोरम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और कई अन्य शामिल हुए।
कांग्रेस छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी करेगी, तथा इसके बाद दूसरी और तीसरी सूची भी इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी, पहली सूची में 21 नाम, दूसरी सूची में 45 नाम तथा तीसरी में 24 नाम हैं, तीसरी सूची को लेकर पेंच फंसा हुआ है क्योंकि इनमें से सभी नामों पर सहमति नहीं बन पा रही है तथा ज्यादातर नाम कटने वालों की है, इसे पुनर्विचार के लिए रखा गया है जिस पर सीईसी की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। जो नाम कटने वालों की सूची में हैं वे इस प्रकार हैं
1.विनय जायसवाल, मनेंद्रगढ़
2.गुरुदयाल बंजारे, नवागढ़
3.शकुंतला साहू, कसडोल
4.चंद्रदेव राय,बिलाईगढ
5.राजमन बेंजाम, चित्रकोट
6 ममता चंद्राकर, पंडरिया
7.शिशुपाल शोरी, कांकेर
8.रश्मि सिंह, तखतपुर
9.प्रेमसाय टेकाम, प्रतापपुर
10.कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर
11. भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़
12. रेखचंद जैन, जगदलपुर
13. वृहस्पत सिंह, रामानुजगंज
14 किस्मतलाल नंद, सरायपाली
15. प्रकाश नायक, रायगढ़
16. देहुती कर्मा, दंतेवाड़ा
17. मोहित केरकेट्टा, पाली तानखार
18 विनोद चंद्राकर, महासमुंद
19. रामपुकर सिंह,पत्थलगांव
20. खेलसाय सिंह, प्रेमनगर
21. यू डी मिंज, कुनकुरी
22. कुंवर निषाद, गुंडरदेही
23. चक्रधर सिदार, लैलूंगा.




