सगाई के बाद युवती ने बनाये मंगेतर से शारीरिक संबंध फिर हो गई मौत, मामला जान चौंक जाओगे आप
भोपाल में एक युवक व युवती की सगाई हो चुकी थी। जल्द ही शादी होने वाली थी, मगर दोनों ने शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने का फैसला लिया, जो जानलेवा साबित हुआ है। अत्यधिक ब्लीडिंग से युवती की मौत हो गई। वहीं, मंगेतर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया से बातचीत में टीआई कोलार चंद्रभान पटेल ने बताया युवती ने रविवार रात करीब दो बजे उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि 28 वर्षीय लड़की मंडीदीप की रहने वाली थी। वह अपने मंगेतर से मिलने के लिए भोपाल आई थी। मंगेतर होटल में काम करता है। शाम करीब पांच बजे दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती के ब्लीडिंग शुरू हो गई।
ब्लीडिंग काफी प्रयास के बाद भी नहीं थमी तो मंगेतर लड़की को नजदीक के एक अस्पताल में लेकर गया। वहां की डॉक्टरों की माने तो काफी कोशिशों के बाद भी ब्लीडिंग बंद नहीं हो सकी। इस वजह से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।




