
सोनू केदार अम्बिकापुर – सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर के एक तालाब में 20 वर्षीय महिला सहित दूधमुही बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सीतापुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शव में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिलने से पुलिस इसे प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला मान रही है। सीतापुर थाना प्रभारी रुपेश नारंग ने बताया कि मृतिका 20 वर्षीय शांति बरगा और उसके साथ उसकी 6 वर्षीय बेटी दीप्ति बरगा है। सीतापुर पुलिस ने मृत्यु का कारण जानने के लिए ग्रामीणों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। मृतकों का शव सीतापुर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला का खुलासा हो पाएगा।




