खेल जगत

एमएस धोनी ने युवा क्रिकेटर को दी बाइक पर लिफ्ट, वायरल हुआ वीडियो


भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आने वाली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा हैं। एक खिलाड़ी और एक कप्तान के रूप में लगभग हर कामयाबी हासिल करने के बाद अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी मैदान के अंदर और बाहर अपने ठंडे स्वभाव और अच्छे आचरण के लिए जाने जाते हैं।

अब धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो रांची का बताया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि धोनी रांची में ट्रेनिंग सेशन के बाद एक युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक पर बैठाकर उन्हें घर तक छोड़ा।

वीडियो में बताया गया है कि धोनी का यह जेस्चर उनकी विनम्रता और दयालुता का प्रमाण है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी विंटेज यामाहा RD350 चलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।



Related Articles

Back to top button