मनोरंजन

वेब सीरीज गन्दी बातें की बोल्ड अदाकारा फ़्लोरा सैनी ने चालू किया एप्प, जानिए कैसे जुड़ें फ़्लोरा से

ALTbalaji की Gandii Baat से फेमस हुईं एक्ट्रेस फ़्लोरा सैनी अब जाना पहचाना नाम हैं। ‘गंदी बात’ वेब सीरीज ने उन्हें दर्शकों के बिच लोकप्रिय बना दिया है। बता दें कि फ़्लोरा ने अब अपनी एप लॉन्च की है। गन्दी बात के सीरीज में काम करने वाली अन्वेषी जैन भी अपनी एप लॉन्च कर चुकी हैं और इस पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।

देश में लॉकडाउन में पूरे देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को खूब देखा जा रहा है जिसके बाद जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च इस एप पर फ्लोरा अपने फैन्स से जुड़ गई हैं। इस एप पर उनके अनदेखे फोटोज और वीडियोज हैं। यहां पर फैन्स उनके पर्सनालाइज्ड मैसेज भी पा सकते हैं। एक्ट्रेस से बात भी कर सकते हैं और उनके लाइव सेशन्स में मौजूद रह सकते हैं।

गौरतलब है कि इसी साल फ्लोरा की शॉर्ट फिल्म Chaddi चर्चा में रही। वैसे ही ‘स्त्री’ फिल्म में फ्लोरा ने भूतनी का रोल किया था। फ्लोरा सैनी को सुष्मिता सेन के आर्या में भी देखा गया था। सबसे बड़ा ब्रेक फ्लोरा को ‘गंदी बात’ के सीजन 2 में मिला। एकता कपूर की इस वेब सीरीज में उन्हें, अन्वेषी जैन के साथ देखा गया था फ्लोरा और अन्वेषी का यह एपिसोड बेहद बोल्ड था।

Related Articles

Back to top button