Politicsछत्तीसगढ़

सीएम साय ने लांच किया खुद का यूट्यूब चैनल, कही ये बात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल लांच किया है। सीएम साय ने मुख्यमंत्री निवास से अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है। जिसमें पहला वीडियो होली की बधाई वाला फाग गीत अपलोड किया गया है।

सीएम साय ने यूट्यूब लांचिंग के बाद कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता से जुड़ाव और हमारे सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं और समसामयिक क्रियाकलापों की जानकारी सीधे उन्हें मिल सके। इसलिए अपना यूट्यूब चैनल लांच किया है। इसके माध्यम से प्रदेश की जनता हमसे जुड़ सकती है। आप सभी सीएम साय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर उनसे जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button