बिग ब्रेकिंग – पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहुंचे गहरे कोमा में, हालत नाजुक
नई दिल्ली – पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी गहरे कोमा में चले गए हैं. वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। प्रणब मुखर्जी की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पिछले 16 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और ब्रेन सर्जरी के बाद गंभीर स्थिति में हैं।आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, जिसका इलाज लगातार किया जा रहा है।
READ ALSO,,रायपुर – कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत..एक हफ्ते पहले साइकिल चलाते समय कार ने मारी थी टक्कर
वहीं उनके गुर्दे की स्थिति मंगलवार से ठीक नहीं है। आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, जिसका इलाज लगातार किया जा रहा है। वहीं उनके गुर्दे की स्थिति मंगलवार से ठीक नहीं है। उनकी हालत ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ बनी हुई है। ‘हीमोडायनेमिकली स्टेबल’ होने का अर्थ है कि मरीज का दिल ठीक तरीके से काम कर रहा है और शरीर में रक्त का संचार सामान्य है।
10 को अस्पताल में भर्ती कराए गए थे प्रणब मुखर्जी
पिछले हफ्ते मुखर्जी के फेफड़ों में संक्रमण के बाद उनकी सेहत ज्यादा खराब हो गई थी। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त की दोपहर को एक जीवन रक्षक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद से ही उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
READ ALSO,,गजब – 5 रूपए की हवा से 45 किलोमीटर तक चलती है ये बाइक, जानिए इस बाइक की खासियत




