दूल्हे ने की मंगेतर के घर में चोरी,लड़की वालों ने तोड़ा रिश्ता जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे. पकड़े बदमाश जबरदस्त प्रोफेशनल चोर हैं. आप इनके करतूत का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पकड़े गए दोनों बदमाशों में से एक बदमाश ने अपनी मंगेतर के घर में चोरी कर ली. जब वारदात के बारे में भनक लगी तो लड़की वालों ने रिश्ता ही तोड़ दिया. दरअसल, आगरा के थाना बरहन पुलिस ने अजय और शीलेन्द्र नाम के दो बदमाश गिरफ्तार किए हैं और दोनों बदमाश बेहद शातिर किस्म के चोर हैं. ये बदमाश चलती ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. इसके अलावा जहां मौका मिलता था वहीं चोरी कर लिया करते थे. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल और 1 लैपटॉप भी बरामद किया है
READ ALSO – फिल्मों में काम दिलाने का झांसा, कार में लेजाकर किया….
अजय ने की थी मंगेतर के घर चोरी पकड़े गए दोनों बदमाश अजय और शीलेन्द्र आगरा के बरहन इलाके के रहने वाले है. बदमाश अजय की शादी अलीगढ़ जिला के एक गांव में तय हो गयी थी. रिश्ता तय होने के बाद अजय अपनी मंगेतर के घर गया था और वहां उसकी आव भगत भी ठीक ठाक हुई थी. मंगेतर के घर वालों ने अजय के मान सम्मान में कोई कमी नहीं रखी. लेकिन रात में अजय ने मौके देखकर अपने मंगेतर के घर वालों को ही अपना शिकार बनाया.
READ ALSO – अन्धविश्वास की हदें पार – मृत बेटे को जिन्दा करने की कोशिश में 4 महीने तक घर में रखा शव,बेटी की हुई मौत तो मां ने भी किया सुसाइड जानें पूरा मामला..
उसने दो मोबाइल चोरी कर लिए और चकमा देकर वहां से भाग निकला. जब इस घटना की खबर लोगों को हुई तो सभी के होश उड़ गए. मंगेतर के घर वालों को अजय की यह करतूत बिल्कुल भी पसंद नहीं आयी और मंगेतर के घर वालों शादी का रिश्ता तोड़ लिया. ट्रेन में भी करते थे चोरी एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अजय और शीलेन्द्र बेहद शातिर किस्म के बदमाश हैं. अभी दोनों के जेल भेजा जा रहा है. इन दोनों ने ट्रेन में हुईं कई चोरियों के कारनामे कुबूल किए हैं. फिलहाल, पुलिस कई और लोगों की तलाश कर रही है. पुलिस की मानें तो जल्द इस केस से जुड़े कई और खुलासे हो सकते है.




