उत्तर प्रदेश

वहशी तांत्रिक ने बच्ची 4 साल की बच्ची का किया बलात्कार, रेप के बाद भर दी मुँह में मिट्टी, इलाज के दौरान मौत


मुजफ्फरनगर। दो दिन पहले मुजफ्फरनगर के जानसठ में रेप का शिकार हुई बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया हुआ है। मंगलवार शाम जैसे ही बच्ची का शव कस्बे में पहुंचा तो कोहराम मचा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया हुआ है।

कस्बा निवासी दंपति के कोई बच्चा नहीं था तो उन्होंने तीन साल पूर्व रिश्तेदार की बच्ची को गोद ले लिया था। दो दिन पूर्व एक पड़ोसी अपने बच्चों के साथ उक्त चार साल की बच्ची को मंदिर ले गया था। वहीं कस्बा निवासी एक अन्य व्यक्ति सोनी उर्फ सुरेंद्र उक्त बच्ची को घर छोड़ने की बात कहते हुए अपने साथ ले गया था। बताया जाता है कि सोनी तांत्रिक भी है।

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र ने मीरापुर दलपत चौकी क्षेत्र के जंगल में ले जाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की। इस दौरान बच्ची के मुंह में आरोपी ने मिट्टी भर दी थी। आरोपी बच्ची को मरणासन्न स्थिति में नाले में फेंकने का प्रयास कर रहा था कि तभी एक व्यक्ति ने उसे देखकर पकड़ने का प्रयास किया था, मगर आरोपी भाग निकला था।

इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सीओ शकील अहमद ने कहा कि बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। पुलिस ने आरोपी एवं उसके सहयोगी को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button