मनोरंजन

कंगना रनौत, राघव लॉरेंस स्टारर ‘चंद्रमुखी 2’ की आगे बढ़ी रिलीजिंग डेट, अब इस दिन होगी रिलीज, जानें कारण


मुंबई, 9 सितंबर: कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की अपकमिंग फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की रिलीज को आगे टेक्निकल कारणों के चलते आगे बढ़ा दिया है. लाइका प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि फिल्म अब 28 सितंबर को रिलीज होगी.

प्रोडक्शन हाउस ने नई रिलीज़ डेट के साथ एक वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, ”टेक्निकल कारणों के चलते चंद्रमुखी -2 की रिलीज डेट 28 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. राजा वेट्टेयन और चंद्रमुखी पहले की तुलना में इस बार ज्यादा मजबूत वापसी करेंगे.”

https://www.youtube.com/watch?v=V0B1xnhLchQ

पी. वासु द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. ‘चंदमुखी 2’ 2005 में रिलीज हुई रजनीकांत और ज्योतिका अभिनीत ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है। यह एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है. ‘चंद्रमुखी’ निर्देशक की अपनी कन्नड़ फिल्म आप्तमित्र (2004) का आधिकारिक रीमेक है, जो मलयालम फिल्म मणिचित्राथाझु (1993) का रूपांतरण है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button