कूनो नेशनल पार्क की चीता ट्रैकिंग टीम पर हमला, आशा चीता की खोज में थे वनकर्मी

श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क की चीता ट्रैकिंग टीम पर शिवपुरी जिले में ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना में एक वनकर्मी घायल हो गया. कूनो की यह टीम मादा चीता आशा की ट्रैकिंग करते हुए शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के जंगल में पहुंची थी. घटना के बाद कूनो प्रबंधन ने पोहरी थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है.
दरअसल, कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकली मादा चीता आशा गुरुवार की शाम को शिवपुरी जिले के पोहरी के जंगल तक पहुंच गई थी. 4 सदस्यीय ट्रैकिंग टीम उसे फॉलो कर रही थी. इस दौरान शुक्रवार की सुबह 4 बजे के आसपास बूराखेड़ा के पास ग्रामीणों ने ट्रैकिंग टीम को रोक लिया और कहा- तुम लोग कौन हो और रात में यहां क्या कर रहे हो?
टीम के सदस्यों ने बताया कि हम चीता की ट्रैकिंग कर रहे हैं. लेकिन ग्रामीण नहीं माने और टीम को डकैत-बदमाश बताते हुए हमला कर दिया. जिसमें एक वनकर्मी पवन अग्रवाल घायल हो हो गया और टीम की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई.
कल हमारी टीम आशा चीता पर निगरानी रख रही थी, जिस दौरान सुबह 4 बजे कोहरी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने हमारी टीम पर हमला किया और मारपीट की। वाहनों के भी शीशे टूटे हैं। हमने FIR दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है: DFO प्रकाश कुमार वर्मा, श्योपुर (26.05) pic.twitter.com/TLBprtytqz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



