Sex racket के साथ साथ लुटेरी दुल्हन का हैरतअंगेज कारनामा, जब नहीं मिलते थे जिस्मफरोशी के लिए ग्राहक तो बन जाती थी लुटेरी दुल्हन – cgtop36.com

खंडवा स्थित छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में किसान को ठगने वाली दुल्हन को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा देखने को मिला है। दरअसल इस दुल्हन को लुटेरी दुल्हन के नाम से लोग जानने लगे हैं।
ठगी करने में ये दुल्हन काफी माहिर है। कुछ लोगों को पकड़ा गया है तब जाकर इस लुटेरी दुल्हन का पूरा सच सामने आ पाया है। इस सच को सुनने के बाद लोगों के होश उड़ गए है।
ठगोरी दुल्हन सेक्स रैकेट का धंधा भी चलाती है। जांच में पता चला है कि ठगोरी दुल्हन लुटने के साथ-साथ सेक्स रैकेट मुंबई में चलाती है। रोचक बात यह है कि सेक्स रैकेट से ज्यादा कमाई ठगी करने में होने की वजह से वह लड़कियों के एक गिरोह को ठगी करने के लिए भी इस्तेमाल करती है।
इस दुल्हन का सेक्स रैकेट का खेल कमजोर पड़ जाता है तो उसका पूरा जोर ठगी करने में लगाती थी और ऐसी लडक़यां दुल्हन बन ठगी करने का काम करती हैं। छैगांवमाखन थाने में पिछले दिनों एक दुल्हन किसान को ठग कर फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई और शिकायत की गई थी।
इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच की बढिय़ागयासुर के दुलीचंद को गिरफ्तार किया था। दुलीचंद ने पूछताछ की गई तब जाकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठगी करने वाली दुल्हन मुंबई में सेक्स रैकेट चलाती है। वहीं से दलाल का उससे संपर्क हुआ था।
इसके बाद पुलिस की एक टीम मुंबई जाकर मामले की जांच में जुट गई। एएसआई वसुरे की माने तो ठगी की वारदात करने वाली पूजा और उसकी बहन नेहा की लोकेशन मुंबई में मिली है। पूजा मुंबई में ही रहती है और वहां सेक्स रैकेट में भी शामिल है। दलाल विलासराव का पूजा से वही संपर्क हुआ था।



