सबसे महत्वपूर्ण नारी सम्मान योजना का शुभारंभ होगा 9 मई को

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 9 मई को छिंदवाड़ा में अपनी सबसे महत्वपूर्ण नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि इस दिन प्रदेश के हर जिले में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई मीडिया विभाग की बैठक में योजना के प्रचार प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार, मीडिया विभाग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं संभागीय प्रवक्ता शामिल हुए ।
योजना में ये मिलेगा महिलाओं को
कमलनाथ द्वारा घाषित नारी सम्मान योजना के तहत यदि पार्टी सत्ता में आई तो प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। कमलनाथ ने यह घोषणा मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना के जवाब में की है।
हम 9 तारीख को इस योजना(नारी सम्मान योजना) को लागू करेंगे जिसमें महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर और 1500 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए फॉर्म भरे जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर फॉर्म भरवाएंगे। जब हमारी सरकार बनेगी, जिसमें कोई शक नहीं है, हमारे पास ये फॉर्म दर्ज़ होंगे। हम ये… pic.twitter.com/3a63uFHoB0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




