Video- जब सीढियों पर फिसलकर गिर पड़े सीएम साहब, शादी में आए थे शामिल होने – cgtop36.com

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक शादी समारोह में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम से वापस निकलते वक्त अचानक से सीएम शिवराज सिंह चौहान का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीढ़ियों पर फिसल गए। हालांकि, साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया औ वो सभी आगे रवाना हो गए।
बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार 18 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के प्रतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने उत्तराखंड पहुंचे थे। यह कार्यक्रम उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक होटल में आयोजित हुआ था। इसमें शरीक होने देश के कई राज्यों से बीजेपी के मुख्यमंत्री और बड़े नेता आए हुए थे।
दरअसल शादी समारोह में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे ही प्रतिभोज कार्यक्रम के लिए उनका बैलेंस बिगड़ गया। बैलेंस बिगड़ने की वजह से वो अचानक से सीढ़ियों पर फिसलकर गिर पड़े। इससे उनके साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और आगे को रवाना हो गए। गनीमत ये रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई।




